औद्योगिक नगरी पानीपत की एक कॉलोनी में एक महिला के साथ पिछले 7 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। आरोपी ने न केवल किशोरी के साथ रेप किया, बल्कि उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी ने आपबीती मां को बताई। इसके बाद मां खुद थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। तीन बच्चों की मां महिला पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह मूलरूप से पानीपत के एक गांव की रहने वाली है। वर्तमान में वह किसी दूसरी कॉलोनी में किराए पर रहती है। महिला ने बताया कि वह अपने पति से पिछले 7 साल से अलग रह रही है। इस दौरान वह जुलाना (जींद) के श्रीभगवान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला के तीन बच्चे (दो लड़कियां और एक लड़का) भी उन्हीं के साथ रहते थे। अलसुबह दिया वारदात को अंजाम शिकायत के अनुसार, घटना बुधवार (29 अप्रैल) की अलसुबह की है। महिला, उसके बच्चे और आरोपी श्रीभगवान सभी एक ही कमरे में सो रहे थे। करीब सुबह 3:30 बजे महिला की 16 वर्षीय छोटी बेटी रोते हुए उठी। जब मां ने उससे रोने का कारण पूछा, तो किशोरी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि सोते समय श्रीभगवान ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया है। पहले भी की थी छेड़छाड़ पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी श्रीभगवान पिछले काफी समय से उस पर गंदी नजर रख रहा था और पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। आरोपी ने किशोरी को डराया-धमकाया था कि अगर उसने इस बारे में अपनी मां को कुछ भी बताया, तो वह उसकी मां को जान से मार देगा। इसी डर के कारण नाबालिग अब तक चुप रही, लेकिन बुधवार सुबह आरोपी ने सारी हदें पार कर दी।
मां के लिव-इन पार्टनर ने बेटी से किया रेप:पानीपत में सोती नाबालिग से दरिंदगी, पहले भी कर चुका छेड़छाड़; धमकी देकर कराया चुप
