आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को ले पुलिस ने जब्त की 99,900 रुपये

Spread the love

बरामद राशि के संबंध में जब पकडे गए सम्बंधित व्यक्ति से वैध कागजात व प्रमाण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया, तो वे ना तो कोई दस्तावेज दिखा सके और ना ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पाए। तत्पश्चात् बरामद नगद राशि को विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। कटिहार पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।