रोहतक में पहुंचे मंत्री जयंत चौधरी और सांसद दीपेंद्र:सर छोटूराम की 145वीं जयंती समारोह में हुए शामिल, पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

Spread the love

रोहतक में सर छोटूराम के 145वें जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी और लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ पहुंचे। दोनों पहले सर छोटूराम के समाधी स्थल पर पहुंचे, जहां पुष्प अर्पित करने के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जाट शिक्षा समिति की तरफ से सर छोटूराम की जयंती के अवसर पर 2 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंती चौधरी और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंच पर एक साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंच पर जयंत चौधरी के साथ दीपेंद्र हुड्डा आए नजर
मंच पर केंद्रीय मंत्री जयंती चौधरी के साथ सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ नजर आए। दोनों कार्यक्रम में एक साथ पहुंचे और बातचीत करते हुए दिखाई दिए। मंच पर जयंत चौधरी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद दोनों ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम में ये लोग भी पहुंचे
कार्यक्रम में महम से विधायक बलराम दांगी, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा और कांग्रेस नेता चक्रवर्ती शर्मा के साथ अन्य विधायक एवं नेता भी पहुंचे। सभी अतिथियों का जाट शिक्षा समिति की तरफ से सम्मान किया गया।