शादी की एनिवर्सरी से 8 दिन पहले विवाहिता की मौत:भाई बोला- प्रेग्नेंट बहन को मारा, चोट के निशान; सोनीपत में एक साल पहले लव-मैरिज की

Spread the love

सोनीपत में शादी की पहली एनिवर्सरी से 8 दिन पहले ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब एक साल पहले ही साइमा ने ठरू गांव के रहने वाले सावन से लव-मैरिज की थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही साइमा को परेशान किया जा रहा था। 50 हजार रुपए देने के बाद भी वे साइमा के साथ मारपीट करते थे। दावा किया- उसकी बॉडी पर चोट के निशान मिले हैं। कान के पीछे का हिस्सा नीला था। साइमा 5 माह की प्रेग्नेंट भी थी। दोनों की मुलाकात कंपनी में जॉब के दौरान हुई, कुछ ही दिनों की दोस्ती के बाद दोनों ने परिवार को बिना बताए दिल्ली में कोर्ट-मैरिज कर ली। हालांकि साइमा के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस जांच में ही दोनों की शादी की बात सामने आई। इसके बाद से ही दोनों सोनीपत में साथ रहने लगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले जानिए साइमा की मौत की कहानी… अब पढ़िए, दोनों की लव-स्टोरी कैसे शुरू हुई… अस्पताल में हुई मौत ससुराल पक्ष ने साइमा की मौत को नेचुरल डेथ करार दिया है। सास मीना का कहना है कि साइमा शारीरिक रूप से कमजोर थी, उसे अक्सर चक्कर आते रहते थे। 11 अप्रैल को भी साइमा को चक्कर आए थे, जिससे वो जमीन पर गिर गई। हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही सदर थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।