सिरसा में दहेज के लिए मारपीट:विवाहिता का आरोप- ससुराल 5 लाख रुपए मांगता है; पति अप्राकृतिक संबंध बनाता है

Spread the love

सिरसा की एक विवाहिता द्वारा दहेज के लिए मारपीट-प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह मामला पुलिस थाने पहुंच गया है। शिकायत में विवाहिता ने आरोप लगाए कि ससुराल वाले उसे कम दहेज के लिए परेशान करते और 5 लाख रुपए देने व प्लॉट नाम करवाने का दबाव बनाने लगे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नांगलोई निवासी युवक के साथ उसकी सगाई नवंबर 2013 में हुई थी, जिस पर परिजनों ने 50 हजार खर्च किए थे। मार्च 2014 में शादी तय हुई थी। सिरसा की धर्मशाला में शादी समारोह रखा और पार्टी हुई। शादी में करीब 10 लाख से ज्यादा का खर्चा आया था। शादी के बाद उसने दिल्ली स्थित ससुराल में रहना शुरू कर दिया। ससुराल वाले मारने लगे ताना
कुछ दिनों बाद ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने पर ताने मारने शुरू कर दिए और कहा, बेइज्जती करवा दी। उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके माता-पिता ने उनकी मांग पर 2 लाख का और सामान भिजवा दिया, पर वह खुश न थे। उसका पति टेलिकॉम सर्विस में जॉब करता है और उसे कहता मैं अफसर हूं। उनकी दो बेटियां हुई। गर्भावस्था में लड़के के जन्म पर दबाव बनाए रखा। वे 5 लाख देने पर दबाव बनाने लगे। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाता था और मना करने पर मारपीट करता। उसे आत्महत्या करने व दूसरी शादी करने की धमकी देता। 2018 में पति ने उससे मारपीट की और उनके बीच पंचायतें हुई, पर सहमति नहीं बनी। नवंबर 2025 में उसने मायके में रहना शुरू कर दिया और प्लॉट नाम कराने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के बाद आपसी मनमुटाव व घरेलू झगड़ा रहता था। अप्राकृतिक संबंध के आरोप निराधार है और परिवार के कुछ सदस्यों पर आरोप नहीं पाए गए।