फतेहाबाद जिले के जाखल में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। बठिंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय 48 वर्षीय व्यक्ति का पांव फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसकी एक टांग कट गई और दूसरी टांग में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति की पहचान बठिंडा में मजदूरी का काम करने वाले चिमन लाल के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में अग्रोहा रेफर कर दिया गया। जाखल रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यह घटना जाखल रेलवे स्टेशन पर हुई। व्यक्ति बठिंडा जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रहा था, तभी दरवाजे से उसका पांव फिसल गया और वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर हालत में अग्रोहा रेफर घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आसपास के लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को जाखल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। बठिंडा में करता था काम घायल व्यक्ति की पहचान बठिंडा में मजदूरी का काम करने वाले 48 वर्षीय चिमन लाल के रूप में हुई है। उसके भतीजे दीपक कुमार ने बताया कि चिमन लाल हर दिन की तरह गुरुवार रात को भी बठिंडा जाने के लिए रेलवे स्टेशन आया था। ट्रेन में चढ़ते समय ही उसका पांव फिसल गया। चिमन लाल के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
फतेहाबाद में ट्रेन से गिरा व्यक्ति, एक टांग कटी:चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला; बठिंडा जा रहा था, अपाहिज हुआ
