रेवाड़ी जिले के गांव लुखी में के ट्राले की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लुखी गांव के पास हादसा हुआ। गांव करौली के सज्जन किसी काम से वहां आए हुए थे। इसी दौरान ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वापस लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार गांव करौली के सज्जन कुमार साइकिल पर सवार रविवार को किसी काम से लुखी में आया था। रविवार देर शाम जब वह वापस जा रहा था तो पीछे से ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। ट्राला ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की तलाश जारी कोसली थाना पुलिस ने कहा कि पुलिस को लुखी के पास एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्राले के ड्राइवर की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान गांव करौली के सज्जन के रूप में हुई है। घटना के सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
रेवाड़ी में ट्राले की टक्कर से व्यक्ति की मौत:करौली से किसी काम से आया था, ड्राइवर मौके से फरार
