लखनऊ-उन्नाव में आंधी-बारिश, पेड़ उखड़े, एक की मौत:16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 2 दिन बाद प्री-मानसून बारिश

Spread the love

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार देर रात लखनऊ, उन्नाव और आसपास के इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। उन्नाव में कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। पेड़ के नीचे दबने से एक 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। कई गांवों की बिजली गुल हो गई। हालांकि, मंगलवार सुबह से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। तेज धूप और लू जैसे हालात ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान के 45°C-46°C या उससे अधिक रहने की संभावना जताई है। हालांकि, 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्री-मानसून की गतिविधियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा। 11 से 13 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। IMD के मुताबिक, देश में 3 दिन की देरी चल रहे मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अब यूपी में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री कर सकता है। फिर 10 दिन के अंदर यह पूरे यूपी पर छा जाएगा। लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मौसम में जारी उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 9 और 10 जून को अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे गर्मी का असर तेज होगा। 11 जून से पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से प्री-मानसून की बारिश होगी। फिर मौसम कुछ ठंडा होने लगेगा। पारा 40°C के नीचे लुढ़क जाएगा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक पहुंच सकता है? नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-