LU-प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिली सैलरी:वेतन न मिलने से नाराज होकर धरने पर बैठे, प्रशासनिक अफसरों से नोकझोंक हुई

Spread the love

21 दिनों से वेतन ना पाने वाले LU के सैकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मंगलवार को कैंपस में जमकर हंगामा किया। गुस्साएं कर्मियों ने प्रशासनिक कार्यालय का घेराव करते हुए फाइनेंस अफसर हिमानी चौधरी और हिन्द सिक्योरिटी फोर्स के मालिक राम निवास चौधरी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाएं। अचानक से हंगामे की जानकारी पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो.राकेश द्विवेदी और प्रोक्टोरियल बोर्ड के ओपी शुक्ला समेत कई अन्य भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों की नारेबाजी कम नहीं हुई। इस बीच जब कुछ कर्मचारी फाइनेंस ऑफिसर हिमानी चौधरी से मिलने उनके कमरे में गए तो उन्होंने उन सभी कर्मचारियों को अपराधी बताते हुए नौकरी से निकलवाने और जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। प्रदर्शन के दौरान सैलरी हुई क्रेडिट
हंगामा और तमाशे के बीच ही रामनिवास चौधरी ने कर्मचारियों के खाते में 26 दिनों या (ड्यूटी के हिसाब से) वेतन डाल दिया, इसके बाद धरना समाप्त हो गया और कर्मचारियों ने आगाह किया है कि यदि उन लोगों का वेतन प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह के अंदर नहीं मिला, तो वे लोग आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।