कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। खड़गे ने कहा- नेशनल हेराल्ड का मामला सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। यह केस बदले की भावना से दर्ज किया गया है। खड़गे ने कहा- नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी, लेकिन ये लोग CBI और ED जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके कांग्रेस नेताओं को बदनाम कर रहे हैं। खासकर गांधी परिवार को सताने के लिए यह केस डाला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा- इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई। किसी की शिकायत मात्र से जांच शुरू कर दी। इस केस में कोई दम नहीं है। कल कोर्ट का फैसला न्याय के हित में आया है। हमारा नारा है, सत्यमेव जयते। हम जजमेंट का स्वागत करते हैं।
Related Posts
वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता:दावा- कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च
सोनिया बोलीं- मोदी मजदूरों का पैसा बढ़ने नहीं देना चाहते:मनरेगा खत्म होगा तो करोड़ों गरीब बेरोजगार होंगे, सालभर काम की गारंटी खत्म हो जाएगी
