उत्तराखंड की कविता चंद ने रचा इतिहास, माउंट विंसन को किया फतह

Spread the love

कविता चंद की यह कामयाबी उनके महत्वाकांक्षी ‘सेवन समिट्स’ अभियान की दिशा में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है. इस चुनौती के तहत दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की जाती है. वैसे इससे पहले कविता, यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रस को भी फतह कर चुकी हैं,जिससे उनके इस लक्ष्य को पूरा करने की राह और मजबूत हो पाई है.