Kailash Mansarovar Yatra 2026: अगर आप भी इस साल भगवान शिव के धाम कैलाश मानसरोवर जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस बार यह यात्रा आपकी जेब थोड़ी भारी पड़ेगी. उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए अब श्रद्धालुओं को पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा रकम खर्च करनी होगी. डॉलर की बढ़ती कीमत और यात्रा सुविधाओं के खर्चों में हुए बदलाव के कारण अब एक यात्री को करीब 2.09 लाख रुपये चुकाने होंगे. 4 जुलाई से शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन बढ़े हुए दामों ने भक्तों की चिंता बढ़ा दी है. आइए जानते हैं क्यों महंगा हुआ यह सफर.
कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई महंगी! अब हर श्रद्धालु को चुकाने होंगे 20% ज्यादा, जानें क्यों बढ़ा खर्च?
