IPL ऑक्शन, PBKS ने ₹4.4 करोड़ में खरीदा ऑस्ट्रेलियाई बॉलर:ऑलराउंडर के लिए ₹3 करोड़ की बोली लगाई; 25 खिलाड़ी पूरे, ₹3.5 करोड़ पर्स में

Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए आज (16 दिसंबर) अबू धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने ऑस्ट्रेलियाई बॉलर बेन ड्वारिशिस पर 4.4 करोड़ रुपए की बोली लगाई। टीम के लिए आज की नीलामी में खरीदे गए वह सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। बेन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, जो बिडिंग में गुजरात टाइटंस (GT) के साथ बोली लगाते हुए 4.4 करोड़ तक पहुंचा। गेंदबाज विशाल निषाद और प्रवीन दुबे को टीम ने 30-30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। प्रवीन को पंजाब ने ही रिलीज किया था। नीलामी में पंजाब ने सबसे पहले खिलाड़ी के लिए 3 करोड़ रुपए खर्चे हैं। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनॉली को खरीदा था। कूपर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ बोली लगाते हुए यह बिडिंग 3 करोड़ पर जाकर फाइनल हुई। अब टीम में 25 खिलाड़ियों का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं, टीम के पर्स में साढ़े 3 करोड़ रुपए बाकी हैं। दो खिलाड़ियों को CSK ने छीना
पंजाब ने गेंदबाज राहुल चाहर के लिए 5 करोड़ तक की बोली लगाई। राहुल का बेस प्राइस 1 करोड़ था। अंत में राहुल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5.2 करोड़ रुपए में खरीदा। नीलामी के एक्सीलिरेशन राउंड में पंजाब ने गेंदबाज अमन खान पर पहली बोली लगाई। खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख था। पंजाब ने 35 लाख रुपए में खिलाड़ी में इंटरेस्ट दिखाया। हालांकि, इन्हें 40 लाख रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खरीद लिया। पंजाब के सलिल अरोरा को डेढ़ करोड़ में SRH ने खरीदा
पंजाब के विकेटकीपर बैटर सलिल अरोरा को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। 23 साल के खिलाड़ी का बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा गया था। पंजाब ने अय्यर पर भरोसा जताया
आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने जहां कई प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया, वहीं कुछ चर्चित नामों को रिलीज भी कर दिया है। पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर समेत 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जबकि, 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल व जोश इंग्लिश के नाम शामिल हैं। पिछले सीजन में मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ और जोश इंग्लिश को 2.6 करोड़ में खरीदा था। टीम ने ये 21 खिलाड़ी किए रिटेन
पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। उन्हें 26.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ रुपए में टीम ने अपने साथ बनाए रखा है। टीम में 8 बैटर, 6 बॉलर और 7 ऑलराउंडर मौजूद
किंग्स इलेवन पंजाब में जिन 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उनमें से 8 बैटर, 6 बॉलर और 7 ऑलराउंडर हैं। टीम जोश इंग्लिश की जगह एक बल्लेबाज और मैक्सवेल की जगह एक ऑलराउंडर खरीदेगी। इसके अलावा आरोन हार्डी भी ऑलराउंडर थे। जबकि, कुलदीप सेन तेज गेंदबाज और प्रवीण दुबे स्पिन गेंदबाजी थे।