जबलपुरः औषधी निरीक्षक द्वारा चार दवा दुकानों का किया गया निरीक्षण

Spread the love

निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट की उपस्थिति, क्रय विक्रय रिकार्ड और प्रतिबंधित दवाईयां, जांच में अवमानक पाई गई औषधियां कोल्ड्रिफ, रिलिफ और रेस्पिफ्रेश की जांच की गई। इसके साथ ही फिक्स्ड डोस कॉम्बिनेशन क्लोरफेनिरामिन मेलिएट एवं फिनायलेफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाले कफ सिरप को 4 वर्ष से छोटे बच्चों को दवा न देने संबंधी वार्निंग लिखे होने पर ही विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया । दुकानों पर बिना चेतावनी लिखी कफ सिरप के स्टॉक को पृथक कर वापिस करने हेतु निर्देशित किया गया एवं बिना प्रेस्क्रिप्शन के कोई भी कफ सिरप का विक्रय न करने हेतु निर्देशित किया गया ।