दमोहः अनुसूचित जाति- जन जाति सुरक्षा मंच का दमोह नगर में धरना

Spread the love

विश्व हिन्दु परिषद के जिला संयोजक अंजू खत्री ने बताया कि धर्मान्तरण को लेकर जो कानून बनाया जा रहा है उसका विरोध करने कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गये हुये हैं। हम देश भर में धरना प्रदर्शन करते हुये एैसे लोगों का विरोध कर रहे हैं। सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट से उक्त मामले में हस्तक्षेप करते हुये धर्मान्तरण के मामले में सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे है। वहीं नगर पुरोहित पं.चन्द्र गोपाल पौराणिक ने कहा कि धर्मान्तरण करने वाले अनुसूचित जाति जन जाति के लोगों को बरगलाकर धर्मान्तरण कराते हैं इसका विरोध हम सभी कर रहे है। उन्होने कहा गया है कि धर्म की रक्षा अगर हम करेगें तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। इस अवसर पर बडी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही।