एसआईआर के खिलाफ संसद भवन के बाहर इंडी गठबंधन का प्रदर्शन

indi-alliance-protests-outside-parliament-against
Spread the love

नेताओं ने कतारबद्ध होकर हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। पोस्टरों पर ‘दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के वोट खत्म करने के लिए नहीं हैं’, ‘एसआईआर खत्म करो, वोट चोरी बंद करो’, ‘एसआईआर रोको, लोकतंत्र बचाओ’, ‘एसआईआर लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है’ जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने ‘एसआईआर बंद करो’ के नारे भी लगाए।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन एसआईआर शुरू होने के बाद से ही चुनाव आयोग और सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर हमलावर है। इन पार्टियों का आरोप है कि एसआईआर के माध्यम से उनके कोर वोटर्स के वोट को काटा जा रहा है।