रेवाड़ी में दुकानदार को सड़क पर घेरकर पीटा, VIDEO:लेन-देन पर विवाद, गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश

Spread the love

रेवाड़ी शहर में पैसे के लेनदेन के विवाद में जमकर थप्पड़-मुक्के मारने का मामला सामने आया है। जिसमें सरेआम सड़क पर थप्पड़-मुक्के बरसते देख राहगीर भी काफी संख्या में जमा हो गए तथा बीच-बचाव का प्रयास किया। इस दौरान गले से सोने की चेन तोड़ने और गाड़ी में डालकर अपहरण का प्रयास करने के आरोप लगाए। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति पर थप्पड़- मुक्के बरसाते नजर आ रहे हैं। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब एसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाने की बात कही है। हिसाब करने की कहने पर वारदात मूलरूप से मांढैया व हाल विजय नगर के एडवोकेट हरीश कुमार पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि कालाका चौक पर कृष्णा बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से उनकी दुकान है। गत दिवस वह परिवार के साथ शोकसभा में शामिल होने के लिए गया हुआ था। दोपहर को वापस लौटा, तो वहां राजेश ट्रेडस पहले से बैठा हुआ था। राजेश ने जब सीमेंट भेजने को कहा, तो मैने पहले पिछला हिसाब करने की बात कही। जिससे आक्रोशित राजेश ने गालियां देनी शुरू कर दी और फोन कर अपने बेटे हिमांशु व उसके साथियों को बुला लिया। तीन गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावर फोन करने के बाद हिमांशु व उसके साथी तीन गाड़ियों में सवार होकर आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करते हुए आरोपियों ने जबरदस्ती गाड़ी में डालकर गोली मारने की धमकी दी। आसपास व राहगीरों के पहुंचकर मुझे आरोपियों से छुड़वाया। तब तक सूचना के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। दोबारा फिर से की मारपीट हरीश कुमार ने बताया कि छुड़वाने के बाद तीन चार लोग और वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर फिर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शिकायत में आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उसे आगे अकेला मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन भी झपट ली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।