रेवाड़ी में 10 माह की बच्ची के साथ रेप:कमरे में खून से लथपथ मिली, रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे

Spread the love

रेवाड़ी में 10 माह की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। जो कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली। जिसे परिजन ने तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आज (20 दिसंबर) सुबह 8 बजे एक कॉलोनी की है। जहां बिहार का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था, यहीं पर आरोपी युवक भी रहता है। सुबह के समय बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी आया और बच्ची को लेकर कमरे में चला गया, जहां उसके साथ रेप किया और फिर छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी यूपी का रहने वाला है। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन परिजनों के मुताबिक, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे, तो उसकी हालत देखकर दंग रह गए। बच्ची खून से लथपथ थी। जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी पुलिस से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।