पलवल में सोमवार को लघु सचिवालय में दिशा की मीटिंग के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला जमकर लताड़ लगाई। मंत्री ने मीटिंग में जिला अध्यक्ष को यहां तक बोल दिया कि बैठक में ले रहा हूं आप नही ले रहे, इसलिए आप मत बोलिए । इसके बाद जिला अध्यक्ष हाथ से अपना चेहरा छिपाते रहे। मंत्री का अध्यक्ष को लताड़ लगाने का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों का पक्ष लेने पर भड़के गुर्जर दरअसल पलवल के लघु सचिवालय में हर महीने होने वाली दिशा की बैठक चल रही थी। बैठक में नगर परिषद में हो रहे घोटालों और बार-बार शॉर्ट टर्म के री टेंडर किए जाने को लेकर मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की परिषद के डीएमसी और दूसरे अधिकारियों के साथ नौक-झोंक हो रही थी। गुर्जर ने नगर परिषद की डीएमसी को कहा कि शार्ट टर्म टेंडर में कर्मचारी कितने है इसकी जानकारी दिजिए। इसी दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला बीच में कूद पड़े। उन्होंने कहा अधिकारियों का पक्ष लेते हुए कहा कि कोई नही आप जानकारी निकलवा लिजिए। अब पढ़िए दोनों के बीच क्या बात हुई मंंत्री – DMC मनीषा शर्मा नगर परिषद के शार्ट टेंडर में कितने कर्मचारी है उनकी जानकारी दिजिए। DMC- सर वो फाइल में है सारा रिकार्ड, निकालकर देते है जिला अध्यक्ष – कोई नही आप निकाल लीजिए मंंत्री- जिला अध्यक्ष के कंधे पर हाथ मारते हुए गुस्से में बोले, रूकों ना आप चुप बैठो, मुझे बोलने दो, बड़े आए निकलवाने वाले जिला अध्यक्ष- चेहरे को हाथ से छिपाने की कोशिश करते हुए बोले हां जी मंत्री-मुझे बोलने दो भाई, रूकिए आप , ठीक है ना , मीटिंग में ले रहा हू आप नही ले रहे हो जिला अध्यक्ष- हां हां आप ही ले रहे है। खेल मंत्री के करीबी है जिला अध्यक्ष पलवल भाजपा के जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला खेल मंत्री गौरव गौतम के गुट से आते है। ऐसे में बैठक में जैसे ही अध्यक्ष मे अधिकारियों की तरफ थोड़ी सी ही दरियादिली दिखाई वैसे ही मंत्री गुर्जर ने उनको खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। 9 महीने पहले उनको जिला का अध्यक्ष बनाया गया था। आपको बता दें, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम के बीच लंबे समय से रिश्तों में दरार चल रही है। दोनों अक्सर मंच पर बिना नाम लिए एक-दूसरे के लिए कटाक्ष करते हुए नजर आते है। क्या है शार्ट टर्म टैंडर शार्ट टर्म टैंडर तीन महीने की अवधि के लिए लगाया जाता है। पलवल नगर परिषद के अधिकारियों के द्वारा पूरे एक साल का टैंडर ना लगाकर ,बार बार शार्ट टर्म टैंडर के लिए अप्लाई किया जा रहा था। इस टेंडर पर ढाई करोड़ का ठेका साफ-सफाई कराने के लिए ठेकेदार को दिया गया था। नगर परिषद के चेयरमेन डॉ यशपाल ने कहा कि टैंडर में 121 कर्मचारी दिखाए गए लेकिन हकीकत में केवल 91 कर्मचारी ही मिले है। वो भी केवल रजिस्टर में उनकी एंट्री मिली है। इसी को लेकर मंत्री गुर्जर गुस्सा हो रहे थे। जनता के पैसे को नही लूटने दिया जाएगा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अधिकारियों को हड़काते हुए कहा कि , जनता के पैसे को इस तरह से लूटने नही दिया जाएगा। शार्ट टर्म के टैंडर लगाकर नगर परिषद में कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए शार्ट टर्म टैंडर किए जा रहे है। DMC से मांगा अवैध रूप से निकाली राशि का ब्योरा अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर केंद्रीय राज्यमंत्री और अधिक सख्त हो गए। उन्होंने जिला DMC से अवैध रूप से निकाली गई राशि का ब्यौरा मांगा, जिसका कोई जवाब नहीं मिल पाया। साथ ही, उन्होंने कार्यरत और भर्ती किए गए कर्मचारियों की संख्या के अंतर को लेकर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। विजिलेंस जांच के आदेश दिए मंत्री ने नगर परिषद में किए गए और चल रहे कार्यों की विजिलेंस जांच के लिए आदेश दिए है। मंत्री मे अधिकारियों को हड़काते हुए कहा कि सभी की विजिलेंस जांच कराऊंगा। केवल हरियाणा में पलवल ऐसा जिला है जहां साफ-सफाई का टेंडर उसकी असली राशि से ऊपर चला जाता है। ताकि पूरे साल शाट टर्म के टेंडर चलते रहे। मंत्री बोले मिल रही थी शिकायते बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और काफी लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर अब विजिलेंस जांच के आदेश दिए है जो भी जांच में सामने आएगा उनपर कार्यवाही की जाएगी।
पलवल में भाजपा के मंत्री ने जिला अध्यक्ष को लताड़ा:बोले-आप चुप बैठिए, मीटिंग में ले रहा हू या आप, हाथ से चेहरा छिपाते नजर आए
