पलवल में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से गैंगरेप:घर के बाहर से किया अपहरण; पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती का उसके घर के बाहर से अपहरण कर एक फार्महाउस में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद पांच लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 जनवरी की रात वह अपने घर के गेट के बाहर कूड़ा डालने निकली थी। तभी एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें अरबाज अपने साथियों सहबाज और बिल्ला के साथ मौजूद था। घर के बाहर से उठा कर ले गए आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया और मुंह पर नशीला कपड़ा रखकर बेहोश कर अपने साथ ले गए।पीड़िता के होश आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया, जिसे आरोपी फार्म हाउस बता रहे थे। वहां आरोपितों ने दो अन्य अज्ञात युवकों को भी बुला लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप पांचों आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक रेप किया। विरोध करने या शोर मचाने पर आरोपियों ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट भी की।पीड़िता ने बताया कि उसके परिजन उसे तलाश रहे थे, जबकि आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे। आरोपियों की तलाश जारी 15 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे आरोपी उसे गांव के समीप सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन फिलहाल सभी फरार बताए जा रहे हैं।