मुरादाबाद में पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या:24 हजार के लिए डबल मर्डर; 8 साल की बेटी मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही

Spread the love

मुरादाबाद में 24 हजार रुपए के लिए पति-पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसे हमलावरों से बचाने के लिए 8 साल की बच्ची मदद के लिए पड़ोसियों से गुहार लगाती रही लेकिन डर के मारे कोई बचाने नहीं आया। बच्ची ने बताया- 6 लोग जबरदस्ती घर में घुस आए थे। पापा को पकड़कर चाकू मारे। मम्मी बचाने आई तो उस पर भी ताबड़तोड़ चाकूओं से वार किए और फरार हो गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर रात की यह वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। मृतक दंपत्ति की पहचान राजा और उनकी पत्नी फराह के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया- रजिस्ट्री के 24 हजार रुपए के विवाद में हत्या की गई है। जानिए पूरा मामला… चक्कर की मिलक इलाके का रहने वाला राजा (36) ब्रास का काम करता है। राजा अपनी पत्नी फराह और तीन बच्चों के साथ एक मकान में रहता था। जबकि भाई के साथ मां दूसरे मकान में रहती है। राजा की सबसे बड़ी बेटी 8 साल की अक्शा ने बताया- वह सोमवार रात करीब 8.30 बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी 5-6 लोग उसके घर में जबरिया घुसने लगे। पापा उनको देखकर दरवाजा बंद कर लिए लेकिन वे लोग जबरिया घर में घुस गए। पापा को चाकू मारने लगे बच्ची ने बताया- घर में घुसकर वे लोग पापा को मारने लगे। पापा पर चाकूओं से वार करते रहे। मम्मी बचाने के लिए आई तो वे लोग उसको भी पकड़ लिए। उसे भी चाकू मारने लगे। मैं भागकर मोहल्ले के लोगों के पास गई। लेकिन उनके डर से कोई बचाने नहीं आया। वे लोग मम्मी-पापा को मारकर भाग गए। उधर, डबल मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीआईजी मुनिराज और एसएसपी सतपाल अंतिल भी पहुंचे। पड़ोसियों और दंपत्ति के बच्चों से घटनाक्रम की जानकारी ली। राजा की मां बोलीं- रजिस्ट्री के 24 हजार रुपए देने थे राजा की मां ने बताया- रजिस्ट्री विवाद में बेटे की हत्या की गई। बेटे ने आरोपी फहीम से एक मकान खरीदी थी। उसके लिए उसने 2 लाख रुपए दे दिए थे। 24 हजार रुपए रजिस्ट्री के लिए देना था। इस पैसे को लेकर विवाद हो गया था। पड़ोसी बोले- मकान की रजिस्ट्री को लेकर चल रहा था विवाद पड़ोसियों ने पुलिस को बताया- राजा के पड़ोस में फहीम रहता है। दोनों के बीच में एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रजिस्ट्री के पैसे को लेकर रविवार को दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। SSP बोले- मुख्य आरोपी गिरफ्तार,बाकी भी जल्द पकड़े जाएंगे SSP सतपाल अंतिल ने बताया- पड़ोसी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पति-पत्नी की हत्या कर दी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश के लिए 5 टीमें बनाई गई है। ——————— ये खबर भी पढ़िए- विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। IPL 2026 के बिजी शेड्यूल के बीच विराट और अनुष्का रविवार देर शाम ही वृंदावन पहुंच गए थे। दोनों होटल रेडिशन में ठहरे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज पहुंचे। यहां वे करीब ढाई घंटे रहे। पढ़ें पूरी खबर