कोलकाता में मोदी बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें:योग इसमें मददगार, यह सबको जोड़ता है; पीएम 35 हजार लोगों के साथ योग कर रहे

Spread the love

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘योग से 70 की उम्र में 50 जैसा दिखें और स्वास्थ्य रहें। ये सबको जोड़ता है, सबको साथ लेकर चलता है।’ इस बार मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर आयोजित हो रहा है। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया।। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। योग कार्यक्रम के पहले पीएम ने 15 मिनट की स्पीच में कहा, ‘साथियों में कृष्ण ने योग को लेकर कहा है कि संतुलित आहार विहार से संतुलित क्रिया और कर्मों से संतुलिंत नींद और जाने से योग दुखों का नाश करने वाला हो जाता है।’ इस बार योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” यानी स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग है। इस थीम का उद्देश्य यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है। कोलकाता में पीएम मोदी ने योग किया, 3 तस्वीरें… पीएम की स्पीच की 3 बड़ी बातें; कहा- योग बैलेंस जीवन की कला सिखाता है देश-दुनिया में योग दिवस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…