करनाल में ट्राले ने बाइक सवार कपल को कुचला:मौके पर मौत, ट्रैफिक सिग्नल खराब थे; ज्वैलरी शॉप से लौट रहे थे दोनों

Spread the love

हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर सड़क हादसे में ट्राले ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की बात सामने आई हैं। दोनों ज्वैलरी शॉप से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी बलबीर सिंह के अनुसार, तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर इतनी तेज थी कि महिला ट्राले के अगले टायर के नीचे आ गई, जबकि पुरुष पिछले टायर के नीचे आ गया। ट्राले ने दोनों को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। असंध क्षेत्र के रहने वाले, ज्वैलरी शॉप से लौट रहे थे
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुंदर लाल (55) और उनकी पत्नी नीलम (50) के रूप में हुई। दोनों असंध क्षेत्र के राहड़ा गांव के रहने थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों किसी काम से करनाल कोर्ट के पास एक ज्वैलरी शॉप में आए थे। दोपहर बाद वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। ट्रैफिक लाइट थी खराब, तेज रफ्तार से आया ट्रॉला
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की एक बड़ी वजह ट्रैफिक लाइट का सही तरीके से काम न करना है। बताया जा रहा है कि सिग्नल खराब था, ट्रॉला तेज रफ्तार से आया और दंपती की बाइक को टक्कर मार दी। लोगों का कहना है कि यदि ट्रैफिक लाइट सही होती तो शायद यह हादसा टल सकता था। ड्राइवर फरार, पुलिस ने ट्राला कब्जे में लिया
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्राले को भी कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शुरू की ट्रॉला चालक की तलाश पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…