कानपुर में दवा कारोबारी ने जुड़वा बेटियों का गला रेता:घर में खून ही खून फैला, मां ने पुलिस बुलाई; आरोपी पिता गिरफ्तार

Spread the love

कानपुर में रविवार तड़के दवा कारोबारी ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। लाश देखकर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वजह जानने के लिए परिवार से पूछताछ कर रही है। घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर की है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाला शशि रंजन मिश्रा दवा कारोबारी है। घर में पत्नी रेशमा और तीन बच्चे 11 साल की जुड़वा बेटियां रिद्ध, सिद्धी और 6 साल का बेटा गन्नू रहते थे। तड़के 4.30 बजे पत्नी रेशमा ने फोन पर हत्या की सूचना दी। उन्होंने बताया- पुलिस पहुंची तो दोनों बेटियों का शव जमीन पर पड़ा था। पूरे घर में खून ही खून फैला था। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…