हरियाणा के गुरुग्राम में मौसेरे भाई ने यूट्यूब से मर्डर का तरीका देखकर कैंटीन ठेकेदार की हत्या कर दी। भाई की रेकी के लिए आरोपी ने 10 लाख रुपए में एक बदमाश भी हायर किया था। इस वारदात में उसके एक दोस्त भी शामिल रहा। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने यूट्यूब से हत्या के तरीकों की वीडियो देखी। इसके बाद आरोपी पुलिस से बचने की वीडियो भी सर्च करता रहा। आरोपी ने कैंटीन ठेकेदार संजय शर्मा के सिर में पिस्तौल सटा कर गोली मारी थी। हांलाकि उस समय पुलिस इसे एक्सीडेंट केस बता रही थी। लेकिन परिजनों के दबाव पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए कैसे रची हत्या की साजिश…
गुरुदत्त ने अपने दोस्त अनिल और एक बस ड्राइवर के साथ मिलकर संजय की रेकी करवाई और प्लॉनिंग के अनुसार रामा पार्क, सेक्टर-37 D के पास संजय की गाड़ी को टक्कर मार कर रुकवा दिया। जब संजय शर्मा गाड़ी से नीचे उतरा तो गुरुदत्त ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी गुरुदत्त ने पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि वारदात को अंजाम देने की काफी टाइम से प्लॉनिंग कर रहे थे। गुरुदत्त शर्मा ने हत्या की वारदात को अंजाम देने और रेकी के लिए आरोपी अनिल को 10 लाख रुपए दिए थे। अनिल मुजफ्फरनगर में प्राइवेट बस चलाता है।
गुरुग्राम में यूट्यूब से सीखा मर्डर का तरीका:वीडियो देख मौसेरे भाई की छाती में गोली मारी, ₹10 लाख देकर रेकी कराई
