गुरुग्राम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था, सुसाइड नोट में लिखा-मेरे पैसे लौटा दो

Spread the love

गुरुग्राम में नूरपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोलकर शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि 36 साल के युवक सुधीर कुमार का अपने जानकार के साथ लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके पास मिले सुसाइड नोट में भी लिखा है कि मेरे पैसे लौटा दो। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और उसमें लिखी जानकारी अभी गुप्त रखी है। बिल्डिंग मैटीरियल का काम करता था परिजनों के मुताबिक सुधीर पहले दुकान चलाते थे, अब उसने बिल्डिंग मैटीरियल का काम कर रखा था। अब उसके चाचा और उनके लड़कों के साथ उसका लेन देन था। उसने अपने सुसाइड नोट में आठ से दस लाेगों के नाम लिखे हैं। पुलिस अब परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पत्नी से भी झगड़ा हुआ था सुधीर कुमार का कुछ महीने पहले अपनी पत्नी से भी झगड़ा हुआ था। चार महीने पहले पत्नी ने उस पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर पुलिस ने सुधीर को पकड़ लिया था। बाद में समझाइश के बाद छोड़ दिया था। हालांकि उस समय सुधीर ने आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट की गई और चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मामले की जांच कर रही पुलिस बिलासपुर थाना एसएचओ सुनील कुमार के मुताबिक मामले की गहन जांच की जा रही है।पोस्टमॉर्टम के लिए शव मॉर्च्युरी भेज दिया गया है। अभी परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।