हीरो एचआईएल 2026 महिला मिनी नीलामी : विदेशी सितारों की चमक और भारतीय खिलाड़ियों की दमदार मौजूदगी

Spread the love

अर्जेंटीना की डिफेंडर अगुस्टिना गोर्ज़ेलानी नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। उन्हें श्राची रारह बंगाल टाइगर्स ने 42 लाख रुपये में खरीदा। इसी टीम ने वालेन्टिना रापोसो को 30 लाख रुपये में शामिल किया। वहीं, मारिया होसे ग्रनाटो को जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने 34 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा।

भारतीय खिलाड़ियों में मिडफील्डर मोनिका ने सबसे अधिक आकर्षण बटोरा। पिछले सीजन अनसोल्ड रहने वाली मोनिका को श्राची रारह बंगाल टाइगर्स ने 15 लाख रुपये में खरीदा। डिफेंडर उदिता को SG पाइपर्स ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया गया। महिमा टेटे को जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने उनके बेस प्राइस 2 लाख रुपये में खरीदा। वह अब अपनी बहन सलीमा टेटे के साथ टीम में खेलेंगी।

कुल मिलाकर, नीलामी में विदेशी सितारों पर सबसे बड़ी बोलियां लगीं, जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।