हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट:अगले 7 दिनों में तापमान 2-4°C बढ़ने के आसार; रोहतक सबसे गर्म

Spread the love

हरियाणा में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करनाल में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग का कहना है कि अगले प्रदेश में सोमवार को सभी जिलों में शुष्क रहने के आसार हैं। आने वाले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21, 22 और 23 अप्रैल को तीन दिनों तक कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। जिसके चलते दिन के समय बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। शुष्क रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा तथा किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं 21 अप्रैल को चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रोहतक, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। यहां रातें रहेंगी गर्म इसके अलावा 21 अप्रैल को ही चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में कुछ स्थानों पर गर्म रात (वार्म नाइट) की स्थिति रहने की संभावना है। लोगों को बरतनी होगी सावधानी विभाग ने यह भी बताया कि इन दिनों में कुछ स्थानों पर गर्म रात (वार्म नाइट) की स्थिति भी बन सकती है, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज गर्मी और लू के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें, खासकर दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त पानी का सेवन करें।