भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज 40 साल के हो गए हैं। इस बीच उनके बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह के बगल में सिंदूर लगाए एक महिला खड़ी है। यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। आखिर पवन सिंह जिस लड़की का हाथ पकड़ कर केक काट रहे हैं। आखिर वो मिस्ट्री गर्ल है कौन? पूरी खबर पढ़िए… पवन सिंह की बर्थडे पार्टी की 2 तस्वीरें देखिए… यूपी की रहने वाली है एक्ट्रेस बर्थडे पार्टी में पवन सिंह के करीब खड़ी महिला का नाम महिमा सिंह है। वो यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म भी कर रही हैं। पवन सिंह और महिमा सिंह का आज ही सुबह 7 बजे एक गाना लॉन्च हुआ है। जिसका नाम ‘बानी लइका’ है। इंटरनेट पर ये गाना तेजी से व्यूज बटोर रहा है। महिमा सिंह के साथ पहले भी तस्वीर हुई थी वायरल भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और महिमा सिंह की तस्वीर पहले भी वायरल हुई थी। बताया जाता है कि दोनों एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। पवन और महिमा को फिल्म के मुहूर्त के वक्त भी एक दूसरे के साथ पोज देते हुए देखा गया था। तस्वीरों में दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड नजर दिखा था। ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर पवन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पवन सिंह का बर्थडे मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा ‘हैप्पी बर्थडे भगवान आपकी सारी इच्छा पूरी करे।’ पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद बिहार चुनाव के बीच छाया हुआ था। अब उनका अपने पति के लिए यह पोस्ट चर्चाओं का विषय बना हुआ है। ज्योति सिंह के शेयर किए गए वीडियो में पवन सिंह चारों ओर अपने टीम और सह कलाकारों से घिरे हुए हैं। वह सबसे पहले हाथ जोड़कर सभी को प्रणाम करते हैं। कोई उन्हें बर्थ-डे कैप पहना रहा है तो कोई उनका बर्थ-डे कैंडल जला रहा है। पवन सिंह अपने एक महिला मित्र के साथ बर्थ-डे केक काट रहे हैं। उसके हाथ में लगा केक भी चाट रहे हैं। पीछे सभी लोग हैप्पी बर्थ-डे और हर-हर महादेव कह रहे हैं। वीडियो पर खुशबू सरोज नाम की एक यूजर ने पवन सिंह को लेकर लिखा है, ‘इतना पिया है कि बोल भी नहीं पा रहा। अब जानिए पवन और ज्योति की शादी कब हुई और दोनों के बीच विवाद कब से है ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। 2018 में पवन सिंह ने की थी दूसरी शादी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या की थी। इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में साथ काम करने के दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह में नजदीकी बढ़ी थी। उनका रिश्ता कई सालों तक चला। फिर, उनका ब्रेकअप हो गया। पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह संग अचानक शादी करने का फैसला लिया था। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत की बात सामने आई थी। —————- ये खबर भी पढ़ें… गोंडा में पवन सिंह ने बृजभूषण के पैर छुए:2 भजन गाए, तो लोगों ने झूमते हुए जलाई फ्लैश लाइट गोंडा में ‘राष्ट्रकथा महोत्सव’ में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मंच पर बृजभूषण शरण सिंह के पैर छुए। सद्गुरु रितेश्वर महाराज की आरती उतारी। फिर 2 प्रसिद्ध भजन गाए। पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। भजन सुनते ही लोग मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर झूमने लगे। इस दौरान कुछ लोग उनकी रिकॉर्डिंग भी करने लगे। पढ़ें पूरी खबर…
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने क्या तीसरी शादी कर ली?:यूपी की एक्ट्रेस के साथ आई तस्वीर, बर्थडे पर दोनों का रोमांटिक गाना लॉन्च
