नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हरियाणा का दबदबा:600 खिलाड़ियों में 80% प्रदेश के पहलवान, विनेश नहीं पहुंची; WFI लगा चुका प्रतिबंध

Spread the love

उत्तर प्रदेश के गोंडा में फ्री स्टाइल कुश्ती में हरियाणा का दबदबा बना हुआ है। नेशनल रैंकिंग ओपन टूर्नामेंट में करीब 600 पहलवान मैदान में हैं जिनमें से 80 प्रतिशत हरियाणा से हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 2023 के आंदोलन से कुश्ती को बड़ा नुकसान हुआ। ओलंपिक में चार पदक का लक्ष्य था, लेकिन सिर्फ एक पदक ही मिला। आंदोलन का असर तैयारी पर भी पड़ा। संजय सिंह ने बताया कि 2028 ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी गई है। भारत को चार से पांच पदक मिलने की उम्मीद है। देशविरोधी कुछ ताकतें फिर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकती हैं। विनेश ने जवाब नहीं दिया, तो बैन लगेगा भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट ने अनुशासनहीनता के नोटिस का समय पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो उन पर प्रतिबंध लग सकता है। रविवार को प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर आए संजय सिंह ने कहा कि विनेश हर बात पर आरोप लगाने की आदी हो गई हैं। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। विनेश-बृजभूषण सिंह X पर आमने-सामने हरियाणा की महिला पहलवान व जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह में फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है। कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर शुरू हुए विवाद में अब दोनों ने शेरो-शायरी से एक दूसरे पर हमला बोला है। पहले विनेश फोगाट ने जहां X पर पोस्ट कर लिखा था- जिंदगी फंसी है किसी मझधार में, जमाना ढूंढ़ता है खामी – मेरे किरदार में… जिंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की, ताकत नहीं किसी तलवार में…! विनेश की इस पोस्ट को उनके समर्थक संघर्ष और आत्मसम्मान से जोड़कर बता रहे हैं। वहीं अब विनेश के पोस्ट का बृजभूषण ने भी इशारों-इशारों में जवाब दिया है…. विनेश की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट… बृजभूषण ने दिया ये जवाब विनेश की इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक शेर साझा करते हुए लिखा, की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस शाख पर बैठे हो, वह टूट भी सकती है। इसे विनेश की पोस्ट का जवाब माना जा रहा है। हालांकि, दोनों ने सीधे तौर पर एक-दूसरे का नाम नहीं लिया है, लेकिन समय और संदर्भ को देखते हुए इसे सीधा मुकाबला माना जा रहा है। विनेश आरोप लगाने की आदी- संजय भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट ने अनुशासनहीनता के नोटिस का समय पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो उन पर प्रतिबंध लग सकता है। संजय सिंह ने कहा कि विनेश हर बात पर आरोप लगाने की आदी हो गई हैं। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।