हरियाणा सरकार ने फिर ब्यूराक्रेसी में बदलाव किया है। सरकार ने छह आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2007 बैच के आईएएस प्रकाश गुप्ता को हिसार कमिश्नर के साथ-साथ अर्बन स्टेट डिपार्टमेंट का सचिव भी लगाया है। इनके अलावा पांच और आईएएस को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। 2018 बैच के आईएएस रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता को सिंचाई विभाग की एडिशनल सेक्रेटरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। वहीं इसी बैच की आईएएस अफसर अपराजिता जो अभी कैथल जिले की डीसी हैं, उन्हें इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन का एडिशन सेक्रेटरी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यहां देखिए ट्रांसफर ऑर्डर…
हरियाणा सरकार का ब्यूरोक्रेसी में फिर बदलाव:हिसार कमिश्नर की बढ़ी जिम्मेदारी; 6 IAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी
