हरियाणा विधानसभा का विंटर सेशन का आज पहला दिन है। कांग्रेस पहले ही दिन वोट चोरी सहित कई मुद्दों को लेकर हमलावर दिखाई देगी। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। प्रश्नकाल के साथ ही सत्र शुरू होगा। इससे पहले CM नायब सैनी और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शोक संदेश पढ़ेंगे। इस बार का विंटर सेशन छोटा रहेगा, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग में सत्र दिन चलने पर फैसला किया गया। विपक्ष की प्लानिंग को देखते हुए सरकार ने भी विशेष रणनीति बनाई है। सदन में सीएम नायब सैनी हर मुद्दे पर फ्रंट फुट पर जवाब देते हुए नजर आएंगे। हरियाणा में इस बार सेशन 6 महीने पहले बुलाया गया है। इसका खुलासा खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार ने सेशन बुलाया था, नियम के हिसाब से 6 महीने के बाद होता है दूसरा सेशन, यानी 26 फरवरी को होना था, लेकिन हमने फिर भी सेशन को बुला लिया है। CM ने कहा, 2004 में कांग्रेस की सरकार के दौरान 2 दिन का सत्र हुआ था। 2007 में भी यही हुआ। इसके अलावा 2008, 2010, 2011, 2012 में सिर्फ 2 ही सेशन किए गए। जब हमारी सरकार आई तब 2017 के बाद सत्र को 4 दिन का किया गया है। किन मुद्दों को लेकर विपक्ष रहेगा हमलावर… इस पर सरकार की यह है प्लानिंग
विंटर सेशन को लेकर सरकार की ओर से भी प्लानिंग शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद इसे लेकर लगे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विधायकों की ओर से उठाए जाने वाले सभी सवालों के जवाब स्पष्ट होने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अपने सहयोगी मंत्रियों से CM घोषणाओं और हो रहे विकास कार्यों की लिस्ट मांग ली है। इस पर 8 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में सीएम सैनी चर्चा करेंगे। इसके अलावा सेशन से पहले बीजेपी के द्वारा विधायक दल की मीटिंग भी बुला ली गई है। इस मीटिंग में विपक्ष की हर प्लानिंग को लेकर तैयारी की जाएगी। 2 वजहों से हंगामेदार रहेगा विंटर सेशन… एक साल बाद कांग्रेस CLP लीडर के साथ दिखेगी
हरियाणा विधानसभा के हंगामेदार रहने की पहली वजह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। दरअसल, कांग्रेस ने अब अपने नेता प्रतिपक्ष पद पर पूर्व सीएम हुड्डा का ऐलान कर दिया है। इस बाद सदन में कांग्रेस के सभी विधायक नेता प्रतिपक्ष के साथ दिखाई देंगे। इससे पहले सरकार सदन में बिना नेता के कांग्रेस विधायकों को घेरते हुए नजर आती रही है। INLD ने भी शुरू की तैयारी
कांग्रेस के अलावा विधानसभा में INLD भी काफी एग्रेसिव रहेगी। हालांकि, सदन में इनके दो ही विधायक अर्जुन और आदित्य चौटाला हैं, लेकिन सदन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला लगातार सरकार पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर तीखे हमले कर रहे हैं। इसके अलावा वह प्रदेश में अपने संगठन को लेकर दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करा रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा विंटर सेशन आज से होगा:हंगामेदार रहने के आसार; प्रश्नकाल से होगी शुरूआत, 3 दिन चलेगा सेशन, फ्रंट फुट पर दिखेंगे CM
