प्रवीण सैनी दोबारा बने लक्सर प्रेस क्लब के अध्यक्ष

haridwarsocialpraveen-saini
Spread the love

संगठन के संरक्षक रजनीश धीमान ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि प्रवीण सैनी ने पूर्व कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हित में सराहनीय कार्य किए हैं, इसलिए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अन्य पदों पर भी फेरबदल किए जाएंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने जिम्मेदारी मिलने पर सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहाकि मैं संगठन के सभी सदस्यों का आभारी हूं कि उन्होंने एक बार फिर मुझ पर विश्वास जताया। पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता पर उठाना मेरी प्राथमिकता होगी। बैठक में पत्रकार फरमान, फिरोज अहमद, बृजमोहन शर्मा, विनोद धीमान, प्रवीण कश्यप, सोमपाल सैनी, संजय धीमान, कृष्णकांत शर्मा समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।