नाबालिग का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Spread the love

जानकारी के मुताबिक जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 27 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शेखर पुत्र ऋषिपाल निवासी लोधीपुर जनपद सहारनपुर उप्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गयी थी। पुलिस ने आरोपित के गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी, किन्तु आरोपित पुलिस गिरफ्त में नहीं आया। तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपित को आज गिरफ्तार कर लिया।