हरियाणा में 2 विधानसभा क्षेत्र वाला हांसी तीसरा जिला:आबादी में भी प्रदेश में 22वें नंबर पर; 9 साल बाद बना 23वां नया जिला

Spread the love

हरियाणा में 9 साल बाद 23वां जिला बनने जा रहा है। इससे पहले चरखीदादरी को 2016 में जिला बनाया गया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को हांसी की विकास रैली में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। हांसी संभवत पहला ऐसा जिला है जिसकी दूरी दूसरे जिले महज 25 किमी दूर है। दूरी के मामले में चरखी दादरी का नंबर दूसरा है। दादरी की भिवानी से दूरी करीब 27 किमी दूर है। इसी तरह हांसी तीसरा ऐसा जिला होगा जहां महज दो विधानसभा होगी। इसमें हांसी और नारनौंद शामिल हैं। इसके अलावा चरखी दादरी में दादरी और बाढ़डा विधानसभाएं हैं वहीं पंचकूला में पंचकूला और कालका विधानसभा आती है। अब तक हिसार विधानसभा के मामले में नंबर एक पर था। हिसार में 7 विधानसभा है। विभाजन के बाद हिसार में 5 सीटें रह जाएंगी इसमें आदमपुर, उकलाना, बरवाला, हिसार और नलवा शामिल हैं। नारनौंद और हांसी का क्षेत्र बनाकर बना जिला… आबादी में 22वें नंबर पर होगा हांसी
अगर हांसी को पुलिस जिला मानकर आबादी से तुलना करें तो हांसी की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 5,40,994 होगी। वहीं इससे कम चरखीदादरी की जनसंख्या 502,276 है। वहीं तीसरा सबसे कम जनसंख्या वाला जिला पंचकूला है। यहां आबादी 5,58,879 लाख है। हांसी जिले का एरिया 1272 वर्ग किमी होगा। जिला बनने के लिए कम से कम 800 वर्ग किमी एरिया का होना जरूरी है। ये होगा हांसी का स्वरूप
नए हांसी जिले में 2 उपमंडल- हांसी व नारनौंद और तीन तहसील- हांसी, नारनौंद व बास होगी। खेड़ी चोपड़ा उपतहसील भी नए जिले का हिस्सा होगी। हांसी जिले में 97 राजस्व गांव और 110 पंचायतें शामिल रहेंगी। हिसार DC को मिल सकता है चार्ज
हांसी के जिला बनने के बाद कई चीजें बदल जाएंगी। हांसी के लोगों को अब प्रशासनिक कामों और DC से मिलने के लिए हिसार नहीं आना होगा। हांसी में ही DC बैठेंगे। संभवत इसके लिए सबसे पहले हिसार डीसी को ही हांसी का अतिरिक्त चार्ज दिया जा सकता है। इसके साथ ही मुकदमों की पैरवी के लिए हिसार जिला कोर्ट भी नहीं आना पड़ेगा। हांसी में जिला एवं सत्र न्यायालय का गठन होगा। जिला न्यायाधीश भी बैठेंगे। इसके अलावा हांसी के जिला बनने से इलाके का विकास तेजी से हो सकेगा। सरकार जिले के विकास के लिए नई योजनाएं लाएगी, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा। हरियाणा बनने के बाद यूं बंटता गया हिसार….