रोहतक पीजीआई में आज फिर बनेगा ग्रीन कॉरिडोर:3 दिन में दूसरी बाद हुआ अंगदान, ब्रेन डेड की स्थिति में सोटो हरियाणा को भेजा पत्र

Spread the love

रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी में आज एक बार फिर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। 3 दिन में दूसरी बार अंगदान हुआ है, जिसके आर्गेन सही सलामत उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। पीजीआईएमएस के वाइस चांसलर डॉ. एच.के अग्रवाल ने बताया कि अंगदान को लेकर चलाई जा रही जागरूकता मुहिम, अब रंग लेकर आई है। पीजीआइएमएस में तीन दिनों के अंदर दूसरा अंगदान करवा कर एक रिकॉर्ड कायम किया है। तीन दिन में दूसरी बार करीब 7 लोगों की जान बचाने का कार्य किया जा रहा है। गोहाना के 51 वर्षीय सिपाही के हुए अंगदान
पीजीआईएमएस में गोहाना के ग्रामीण क्षेत्र के एक 51 वर्षीय सिपाही के परिजनों ने ब्रेन डेड की स्थिति में उसके सभी अंग दान करने के लिए सोटो हरियाणा को अपना सहमति पत्र प्रदान किया है। इसी के चलते सुबह 4 बजे से अंगदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जो सुबह करीब 10 बजे तक चलेगी। रोटो नोटो से अंग प्राप्त करने वाले अस्पताल को मिलेंगे अंग
हरियाणा व अन्य प्रदेशों के जिस भी अस्पताल को रोटो नोटो से अंग प्राप्त करने की अनुमति मिली, उस अस्पताल के चिकित्सक रात्रि में ही पीजीआईएमएस पहुंच गए। सुबह अंग निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी और ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से अंगों को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया गया। ग्रीन कॉरिडोर की कैसे रहेगी प्रक्रिया
डॉक्टरों द्वारा जैसे-जैसे अंग निकल जाएंगे, वैसे-वैसे संबंधित अस्पताल की टीम अपना अंग लेकर रोहतक पुलिस द्वारा बनाए जाने वाले ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से करीब 100 से 120 की स्पीड में अपने अस्पतालों में पहुंचेगी। उसे जरूरतमंद मरीज को लगाया जाएगा, ताकि समय पर मरीज को अंग लग सके।