सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया

Spread the love

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शिरीष चंद्र मुर्मू को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। मुर्मू की नियुक्ति 9 अक्टूबर से प्रभावी होगी। वह वर्तमान में रिजर्व बैंक में कार्यकारी निदेशक हैं। मौजूदा डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव का स्थान लेने वाले शिरीष चंद्र मुर्मू वर्तमान में बैंकिंग विनियमन और अन्य विभागों के प्रभारी डिप्टी गवर्नर हैं। राव का कार्यकाल 8 अक्‍टूबर, 2025 को समाप्त हो रहा है। आरबीआई में चार डिप्टी गवर्नर हैं, जो मौद्रिक नीति, वित्तीय बाज़ार विनियमन, बैंकिंग पर्यवेक्षण और विनियमन जैसे विभागों में कार्यरत हैं। मुर्मू के पोर्टफोलियो आवंटन की घोषणा अभी बाकी है।