कमरे में फंदे से लटका मिला प्रतियोगी छात्र का शव

Spread the love

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी कुलदीप यादव 18 वर्ष पुत्र चन्द्रशेखर यादव एनडीए की तैयारी करने के लिए जून माह में अपनी बहन के साथ जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरी हाउसिंग सोसायटी कालोनी में किराए का कमरा रहता था। आज उसकी बहन कमरे से कहीं चली गई और वापस लौटी तो भाई को फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में परिवार के लोगों को खबर दे दी गई है। आगे की कार्रवाई परिवार के आने के बाद की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।