पानीपत के पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली RLD में शामिल:दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आवास पर पहुंचे, पूर्व पुलिसकर्मी भी रह चुके

Spread the love

पानीपत में समालखा विधानसभा से पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने आज (गुरुवार को) दिल्ली में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के तुगलक रोड स्थित सरकारी आवास पर दोपहर 3:30 बजे पार्टी जॉइन की। बता दें कि, रविंद्र मच्छरौली एक बार निर्दलीय विधायक चुने गए थे और उनका राजनीतिक करियर मुख्य रूप से इसी क्षेत्र पर केंद्रित रहा है। मच्छरौली एक किसान परिवार से आते हैं। राजनीति में आने से पहले उनका कोई राजनीतिक संबंध नहीं था। वह पूर्व पुलिसकर्मी भी रह चुके हैं। BJP लहर के बावजूद जीते थे 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में, उन्होंने भाजपा की लहर के बावजूद समालखा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर को 20,373 मतों से हराया था। हाल ही में हुए 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें 21,132 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा के मनमोहन भड़ाना विजयी हुए। इस तरह की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
मच्छरौली ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अपने निर्वाचन क्षेत्र के गरीब मतदाताओं को स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों तक मुफ्त परिवहन सेवा की पेशकश करके की थी। बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के, उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करके और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर समालखा की राजनीति में अपनी पहचान बनाई।