यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम ने दी प्रधान को रेटिंग:बोले–  जनप्रतिनिधियों को सक्रिय कर रहा दैनिक भास्कर; आप भी बनाएं पंचायत का रिपोर्ट कार्ड

Spread the love

दैनिक भास्कर एप पर यूपी का सबसे बड़ा प्रधान रेटिंग कैंपेन जारी है। प्रधानों की रेटिंग को लेकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखा जा रहा है। राज्यसभा सदस्य और उप्र के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी प्रधान को रेटिंग की। उन्होंने प्रधान के काम का मूल्यांकन कर पंचायत का रिपोर्ट कार्ड बनाया। रेटिंग देने के बाद दिनेश शर्मा ने कहा कि दैनिक भास्कर एप पर हो रहे सर्वेक्षण जनप्रतिनिधियों को भी सक्रिय कर रहे हैं। सर्वे और रेटिंग भी सक्रिय करने का तरीका है। इससे लोगों में चैतन्यता जागृत हुई है। लोग आपने आसपास हो रहे कार्यों की समीक्षा करने लगे हैं। मैं समझता हूं सभी लोगों को इसमें शामिल होकर अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के काम को रेटिंग देनी चाहिए। अपने प्रधान को रेटिंग देने के लिए यहां क्लिक करें। ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों ने दैनिक भास्कर की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्वे जनप्रतिनिधियों को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देगा। दैनिक भास्कर के इस कैंपेन से जनप्रतिनिधियों के कार्य में पारदर्शिता आएगी। काम के आधार पर दे रहे रेटिंग 30 अप्रैल को रेटिंग लाँच होने के बाद लोगों ने बुंदेली, ब्रज, अवधी, भोजपुरी सहित अन्य स्थानीय बोलियों में इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिए। प्रधान और प्रधान के दावेदारों ने अपनी ग्राम पंचायतों में लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। ग्रामीण अपने जनप्रतिनिधियों को उनके काम के आधार पर रेटिंग दे रहे हैं। 21 मई तक बना सकेंगे रिपोर्ट कार्ड प्रधान रेटिंग 21 मई तक चलेगी। इसके परिणाम 29 को घोषित किए जाएंगे। ये रेटिंग उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वे बिना किसी दबाव और डर के अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। मात्र 30 सेकंड में अपने प्रधान का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर सकते हैं। रेटिंग की प्रोसेस इतनी आसान बनाई गई है कि मोबाइल पर क्लिक करके ही रेटिंग पूरी कर सकेंगे। तत्काल लाइव रिजल्ट भी देखें दैनिक भास्कर एप पर नए सेगमेंट की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सबमिट करते हैं, उसी समय आपको अपने गांव के प्रधान को जनता द्वारा दी गई कुल औसत रेटिंग दिखाई देगी। एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने प्रधान के काम से कितनी संतुष्ट है। इन 5 कामों पर दे रहे रेटिंग पंचायत के रहवासी प्रधान को 5 कामों पेयजल, सड़क, सफाई, रोजगार और शौचालय के काम पर रेटिंग दे रहे हैं। रेटिंग 1 से 5 स्टार तक की होगी। 1 स्टार यानी सबसे खराब और 5 स्टार यानी सबसे अच्छा। जो भी रहवासी रेटिंग दे रहा है, उसका नाम गोपनीय ही रहेगा। मतलब, कोई ये कभी नहीं देख पाएगा कि किस व्यक्ति ने क्या रेटिंग दी है। दी गई रेटिंग गोपनीय रहेगी रेटिंग पूरी तरह गोपनीय रहेगी। किस व्यक्ति ने प्रधान को कितने अंक दिए यह कोई पता नहीं कर सकता। एक व्यक्ति एक बार रेटिंग दे सकेगा। रेटिंग देने के बाद रिजल्ट तत्काल देख सकते हैं। अन्य पंचायतों का भी रिजल्ट देख सकते हैं।