देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.23 अरब डॉलर पर

Spread the love

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 29 अगस्त को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 583.94 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.77 अरब डॉलर बढ़कर 86.77 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक कि इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) चार करोड़ डॉलर बढ़कर 18.77 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 1.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले सितंबर, 2024 के अंत में बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।