फारबिसगंज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन प्रक्रिया की हुई शुरुआत

forbesganj-me-aayushman-bharat-digital-mission-sta
Spread the love

कार्यक्रम में फारबिसगंज केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह,संरक्षक विनोद सरावगी, महासचिव मनोज कुमार भारती, सुनील कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार,राकेश रौशन, मुकेश जायसवाल, गणेश यादव, कौंसिल ऑफ़ फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर के अध्यक्ष सावरमल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

संघ के संरक्षक विनोद सरावगी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित यह महत्वपूर्ण योजना स्वास्थ्य क्षेत्र को पूरी तरह डिजिटल करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। वहीं संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह एवं सचिव मनोज भारती ने बताया कि इस मिशन के तहत स्वास्थ्य संबंधी सभी इकाइयां अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर, दवा दुकान, ब्लड बैंक, नर्सिंग होम सभी को इकोसिस्टम में ऑनलाइन किया जाना है।

प्रशासनिक सचिव राकेश रौशन ने कहा की इस अभियान से जुड़ना दवा व्यवसाय को मजबूती पारदर्शिता एवं डिजिटल पहचान देगा। संघ के संगठन सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि पहले चरण में आज 22 दवा व्यवसाईयों का रजिस्ट्रेशन किया गया है तथा यह प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी। वही कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभी दवा व्यवसाईयों से शीघ्रता से केंद्र सरकार के इस मिशन में अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। इस योजना के पूरी तरह लागू हो जाने के बाद बिना लाइसेंस के काम करने वाले फर्जी दुकानदारों पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।