कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्युत कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने मौके पर कहा कि बिजली विभाग विभिन्न जगहों पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही है। वही साइबर अपराध करने वाले अपराधी के खिलाफ भी लोगों को यह बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के निःशुल्क 125 यूनिट का लाभ पाने के लिए किसी प्रकार का कोई ओटीपी या रजिस्ट्रेशन करवाने की कोई आवश्यकता नहीं है।सभी घरेलू उपभोक्ताओ को इस योजना का लाभ स्वत: प्राप्त हो रहा है,जिसमें स्मार्ट एवं नॉन स्मार्ट उपभोक्ता शामिल हैं।
कैंप में सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार कनीय अभियंता कैलाश कुमार,अरविंद कुमार,सुभाष कुमार आदि ने उपभोक्ताओं की बिजली बिल सहित विभाग से जुड़ी समस्याओं का भी निराकरण किया।
