सोनीपत जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी कंपनी से काम करके निकला था और इस दौरान तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी और जहां स्कूटी सवार कर्मचारी को तुरंत सोनीपत सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया है। शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट चुकी है। किराए के मकान पर रहा था नरेला दिल्ली के रहने वाले पंकज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुंडली स्थित HSIDC फेस-4 की हर्ष इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी फैक्ट्री में वेल्डर के रूप में कार्यरत शिवम कुमार काफी सालों से काम कर रहा था। वह मूल रूप से गांव टिकरी पोस्ट कमला नगर, सिकंदरा इलाहाबाद (यूपी) का रहने वाला था। इन दिनों वह कुंडली प्याऊ मनिहारी में किराए के मकान पर अपने 2 बच्चों और पत्नी के साथ रह रहा था। जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर की शाम करीब 7:15 बजे फैक्ट्री के काम से स्कूटी लेकर निकला था। शिकायत के अनुसार शिवम कुमार जैसे ही थोड़ी दूरी आगे बढ़ा, तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार नंबर HR 36 AD 1848 ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन और साथी कर्मचारी शिवम कुमार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार शिवम की मौत कार की टक्कर से लगी गंभीर चोटों के कारण हुई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कुंडली थाना से PSI नवीन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाद में सिविल हॉस्पिटल सोनीपत पहुंचे। वहां शिकायतकर्ता से मुलाकात कर लिखित दरखास्त प्राप्त की गई। शिकायत और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 के तहत थाना कुंडली में मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने शुरू की जांच PSI नवीन ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और वाहन को कब्जे में लेने सहित अन्य जरूरी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोनीपत हादसे में 2 बच्चों के पिता की मौत:फैक्ट्री से घर के लिए निकला था; कार ने मारी टक्कर
