पिता-भाई ने ₹1.20 लाख सुपारी देकर करवाई युवक की हत्या:फतेहाबाद में मर्डर की गुत्थी सुलझी, जमीन लेकर अलग रहना चाहता था; 5 महीने बाद थी शादी

Spread the love

फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव महमदकी में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसके पिता और भाई ने करवाई थी। इसके लिए दोनों ने गांव के ही दो लोगों को एक लाख 20 हजार रुपए में सुपारी देकर हायर किया था। युवक अपने हिस्से की जमीन लेकर अलग रहना चाहता था, भाई और पिता इसी से नाराज थे। मृतक जगविंद्र सिंह (28) का 15 दिन पहले ही रिश्ता हुआ था और 5 महीने बाद ही उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने उसके भाई तरनप्रीत सिंह व पिता अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हायर किए गए दोनों आरोपी पंजाब से अरेस्ट किए गए हैं, जिनको जल्द फतेहाबाद लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है। बता दें कि गांव महमदकी में खेत के कमरे में युवक की डेडबॉडी मिली थी। युवक की गर्दन कस्सी से काटी गई थी। पुलिस को गुमराह नहीं कर पाए आरोपी… पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया : एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि पुलिस को 18 जनवरी की शाम 7 बजे वारदात की सूचना मिली थी। मृतक के पिता अवतार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। शुरुआत में पिता और भाई ने पुलिस को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के ऊपर पुलिस को शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों से जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरा राज खुल गया। पुलिस को कहा- खेत गया था : जगविंद्र के पिता अवतार सिंह ने पुलिस को बताया था कि रविवार को परिवार के लोग भोग पर गए हुए थे। खेत में पानी देने की बारी थी, जिसके लिए जगविंद्र गया था। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो शाम करीब 5 बजे मजदूर को उसे देखने के लिए भेजा। मजदूर ने खेत के कमरे में खून से लथपथ शव देख उन्हें हत्या की जानकारी दी। पिता ने पुलिस को सुनाई ये कहानी… मौके पर मिली कस्सी : ​​​​​​​पिता ने पुलिस को बताया था कि जब वे लोग मौके पर पहुंचे, तो कमरे का शटर आधा खुला था। अंदर जगविंद्र का शव पड़ा था। पहले उन्हें लगा कि करंट से मौत हुई है, बाद में उनको पास में खून से सनी कस्सी पड़ी मिली। 2 भाइयों में छोटा था : जगविंद्र सिंह तरनजीत से छोटा था। तरनजीत सिंह भी खेती करता है। जगविंद्र का गांव कमाना की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसी युवती के साथ रिश्ता भी लगभग 15 दिन पहले तय हुआ था। पांच महीने बाद वह 29 साल का होने वाला था, जिसके बाद शादी होनी थी।