फतेहाबाद : रक्षाबंधन पर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर तैनात रहे कर्मचारी

Spread the love

दरअसल शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ी हुई है। इस कारण बड़े वाहनों के आने से बार-बार जाम लग रहा था। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी सिद्धांत जैन ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए। जिसके बाद शनिवार सुबह से ही बैरिकेड्स लगवा कर पुलिसकर्मी जवाहर चौक पर तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस कर्मी बड़े वाहनों को रोककर दूसरी तरफ भेज रहे हैं। जिले के शहर फतेहाबाद, रतिया व टोहाना के बाजारों में त्यौहार के दिन उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए शहरों में बेरिकेडिंग की गई है। फतेहाबाद शहर के जवाहर चौक और बस स्टैंड चौकी के पास शनिवार को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। थाना रोड की ओर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।