हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से रविवार को HCS (Executive Allied Services) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कराया गया। फरीदाबाद जिले में बनाए गए एक सेंटर पर अपने साथी की जगह पेपर देने जा रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में ही उसकी खुली पोल गई। पुलिस ने परीक्षा देने वाले और जिसका पेपर देने के लिए आया था, उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनेां से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि फरीदाबाद शहर में एचसीएस परीक्षा के लिए 80 सेंटर बनाए गए हैं। इन पर 22 हजार 776 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम और जैमर लगाया गया है। सेंटर के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू की गई है। यहां जानिए कौन है युवक और कैसे उसे पकड़ा गया… पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कराने की कार्रवाई जारी कर दी है। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गडबड़ी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
HCS एग्जाम देते पकड़ा फर्जी अभ्यर्थी:फरीदाबाद में साथी की जगह पर दे रहा था पेपर; बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में खुली पोल
