हरियाणा के यमुनानगर में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि ब्लास्ट की आवाज करीब 2 किलोमीटर तक सुनाई दी। ब्लास्ट वाली जगह पर धरती में गहरा गड्ढा हो गया। दुकान का प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक कबाड़ी की दुकान के बाहर हाथ सेक रहे थे। कंप्रेसर में अचानक ब्लास्ट होने की वजह से हादसा हुआ। सीआईए और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। घटना से जुड़े, PHOTOS… अब पढ़िए कैसे हुआ हादसा…
यमुनानगर में धमाका, एक युवक की मौत:जमीन में गड्ढा बना, दुकान का प्लास्टर टूटा; कबाड़ी की दुकान के बाहर हाथ सेक रहे थे
