जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। सभी लोग 13 से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों की छतों पर ससम्मान तिरंगा लगाएं और देश की स्वतंत्रता का उत्सव मनाएं। तिरंगा यात्रा हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना का जोश भरेगी, राष्ट्र के प्रति सर्वस्व न्योछावर करने का भाव भरेगी। हमारी सेना और सरकार के समर्थन में नागरिकों की एकजुटता का यह संगम देश को और मजबूत बनाएगा।
शिवराम सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाँथों में तिरंगा के अलावा ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस लड़ाकू विमान एवं आकाश मिसाइल आदि के कटआउट्स और भारत माता की जयघोष के साथ चलते रहे।
उन्होंने कहा कि लोगों ने बता दिया कि भाषा, बोली, जात-पात से ऊपर उनके लिए राष्ट्र और राष्ट्र प्रेम है। तिरंगा यात्रा ने देश की एकता और सुरक्षा के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को दर्शाया, इसमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी शामिल थे। शहरवासियों ने भारतीय सेना और सरकार के समर्थन में जोशीला प्रदर्शन किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनचुंबी नारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का दो दर्जन से अधिक जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
प्रमुख रूप से रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह, केपी सिंह चौहान, विनोद मिश्रा , मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, राकेश तिवारी , विनीत दुबे, सुमित तिवारी , संजय तिवारी, आलोक वर्मा,अनीता परमार , सुमित कश्यप आदि मौजूद रहे।
