पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि उनकी टीम लगातार वाहन चोरों की तलाश कर रही थी। इस बीच पेट्रोलिंग के दौरान 24 सितंबर को प्रीत विहार इलाके से साकिब उर्फ गुड्डू को दबोचा लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित के खिलाफ 26 मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह लगातार वाहन चोरी की वारदातों में शामिल हो जाता है। आरोपित की पुलिस रिमांड ली गई। पुलिस ने उसकी सूचना पर पंजाब के तरनतारन में छापेमारी कर किया सेल्टोस कार बरामद की। आरोपित दिल्ली से गाड़ी चोरी करने के बाद पंजाब, राजस्थान, कोलकाता, गुजरात के अलावा पूर्वाेत्तर राज्यों में बेचते थे।
एक हजार से ज्यादा वाहन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
